‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर गिरफ्तार

0
IMG_20260427_064256_980

मुंगेली । मुंगेली पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भोजराम पटेल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने ग्राम बिरगांव-कोदवाबानी रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र कुमार डाहिरे (40 वर्ष), निवासी बैगाकापा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखी 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 8,000 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-28 U-2837) और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 74,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक भानू बर्मन, प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे, दिलीप साहू, आरक्षक अरुण साहू, रवि श्रीवास एवं दीप खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जिले में अवैध शराब कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!