NTPC World Environment Day

ब्राह्मण अपने संस्कार शिखा व तिलक को अवश्य धारण करें- जगद्गुरू स्वामी घनश्यामाचार्य

0
IMG_20260427_064406_713

मुंगेली । सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के प्रमुख मार्गों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फटाखों के गूंज से नगर गूंज उठा। जिसमें परशुराम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जगद्गुरू स्वामी घनश्यामाचार्य ने कहा कि ब्राह्मण अपने संस्कार शिखा व तिलक को अवश्य धारण करें। इस अवसर पर प्रतिभावन विप्र छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
नगर के शनिमंदिर परशुराम चैक पुराना बस स्टैण्ड से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। परशुराम चैक में स्थापित परशुराम जी की आदम कद प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं, नवयुवकों एवं वरिष्ठ विप्रजन रामधुन की टोली के साथ भजन कीर्तन करते हुए सदर बाजार, महावीर स्वामी चैक गोलबाजार, माँ परमेश्वरी चैक,महाराणा प्रताप चैक पड़ाव। होते हुए पंडरिया रोड स्थित इंदिरा केशव विप्र भवन पहुँची। शोभायात्रा का कई स्थानों में पुष्पा वर्षा के साथ स्वागत किया गया। वहीं शरबत, फू्रटी, गन्नारस आदि पिलाया गया। विप्र भवन में भगवान परशुरामजी की भव्य पूजा अर्चना व पं मनोज मिश्रा के सस्वर गायन में महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित जगद्गुरू स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक,डॉ दीनानाथ उपाध्याय,विनय शर्मा बिलासपुर, पं बलदाऊ प्रसाद तिवारी एवं सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला का विप्र महिला एवं पुरुषों ने स्वागत किया। इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए स्वामी घनश्यामाचार्य ने कहा कि ब्राह्मण सर्व समाज को मार्ग दिखाने वाला समाज है, समय काल तथा विपरीत परिस्थितियों एवं विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद ब्राह्मण अग्रणी है जहां ब्राह्मण उपस्थित होता है सर्व हित का प्रयास करता है। तमाम कठिनाइयों व आरक्षण आदि के बावजूद ब्राह्मण प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने मेधा के बल पर उच्च स्थान प्राप्त कर चयनित होते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण अपने संस्कार को भूलकर शिखा व तिलक को छोड़ रहें हैं जो एकदम गलत है उन्होंने अपील किया कि ब्राह्मण अपने संस्कार,शिखा व तिलक को अवश्य धारण करें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग सर्व समाज के मार्गदर्शक हैं अपने बुद्धि विवेक से सभी कठिनाइयों को पार कर सफलता को प्राप्त करते हैं। उन्होंने विप्र महिलाओं की बड़ी उपस्थिति से उत्साहित होकर कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल भले ही गिर गया हो परन्तु विप्र भवन में महिलाओं की उपस्थिति ने यहां पर बिल को पास कर दिया है। महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। डॉ दीनानाथ उपाध्याय ने कहा परशुराम जी ने अन्याय को पराजित कर न्याय के लिए कार्य किया। समाज के दबे कुचले लोगों के लिए कार्य किया। वे हनुमानजी, व्यास जी जैसे 7 चिरंजीवी में शामिल हैं। बिलासपुर सर्व ब्राह्मण समाज से आए विनय शर्मा ने कहा कि मुंगेली में भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार शोभायात्रा में बिलासपुर के साथियों के साथ शामिल होते हैं उन्होंने प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा आयोजन समिति को उनके मेहनत के लिए बधाई दी। बड़ी संख्या में उपस्थित मातशक्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रणाम किया। सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष पं अवधेश शुक्ला ने समाज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि सामाजिक सहयोग एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के सौजन्य से विप्र भवन में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य जारी है। समाज के पं बलदाऊ प्रसाद तिवारी मजगाव लोरमी वाले ने अपने माता व पिता की स्मृति में दो बार 3-3 लाख रुपए का दान दिया है इस अवसर पर बलदाऊ प्रसाद तिवारी का श्रीफल व अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया अभिनंदन पत्र का वाचन आशीष मिश्रा ने किया। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा ने कहा कि परशुरामजी हम सबको अन्याय से बचाकर हमारी रक्षा करते हैं हम सबको भी अपने से जो बन पड़े समाज को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर सभी का आभार जताया व ऐसे ही सहयोग बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के कक्षा 10 वीं,12 वीं, स्नातक प्रतिभावान विप्र छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा 10 वीं की दृष्टि शर्मा 95.8ः माता/पिता मंजुला दिनेश शर्मा, अर्चिता शर्मा94.3ः- सुषमा/रविशंकर शर्मा, हर्षिता तिवारी 94ः – रश्मि/मनोज तिवारी, अभियांश पाण्डेय 86.4ः – सुनीला/आशुतोष पांडेय, आर्या पाठक 86.3ः – रजनी/सुनील पाठक, कक्षा 12वीं से प्रथम शुक्ला 88.2ः- शोभा किरण/ बसंत शुक्ला, पीयूष मिश्रा85.6ः – उषाध्ब्रजेश्वर मिश्रा, राघव दीक्षित83ः – प्रीति/नरेंद्र दीक्षित, संस्कृति मिश्रा 89.8ः- अलका/सत्यकांत मिश्रा, आकृति उपाध्याय 87.2ः- रीता/चंद्रशेखर उपाध्याय
स्नातक से –
प्रकृति उपाध्याय 79ः पुष्पजया/यतेंद्र उपाध्याय, अदिति उपाध्याय 68.1ः ज्योति/शिवदयाल उपाध्याय, कामना मिश्रा 65.6ः अपूर्ण/गोपेश्वर मिश्रा, अदिति उपाध्याय 60ः ईश्वरी/कुलेश्वर उपाध्याय, त्रिवेणी दीक्षित 81.6ः विजयश्री/रूपचंद दीक्षित, सीमा शर्मा 80.9ः राधिका/नरेंद्र शर्मा, भोजराज दीक्षित 79ः सीता/दिनेश कुमार, आर्यन उपाध्याय 76ः रजनी/हरिशंकर उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया। छात्र छात्राओं का सम्मान स्व माधवी गोवर्धन की स्मृति में मुकुंद राव गोवर्धन द्वारा 11-11 हजार रुपए कक्षा 12 वीं के लिए किया गया। इसी तरह कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं का सम्मान स्व मार्कण्डेय प्रसाद गौरहा की समृति में उनके पुत्र प्रिया प्रिंटिंग प्रेस के संचालक संजू गौरहा द्वारा 5-5 हजार एवं प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह से किया गया।


परिषद द्वारा रात्रि के भोजन की व्यवस्था विप्र भवन में की गई थी। जिसका आनंद लोगो ने भरपूर उठाया। कार्यक्रम का संचालन पं सुनील पाठक ने एवं आभार पं स्वतंत्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विप्र बालिकाओं ने धार्मिक गीतों पर नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी जिनमें शक्ति ग्रुप की मिष्ठी पाठक, सोंटी चैबे,पृथा पाठक, वन्या ने तथा अदिति ने एवं लव कुश ग्रुप की माही पाठक, परी पाठक,अंसा मिश्रा ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति दी। बता दे कि माही पाठक ने रायपुर में आयोजित नटरंग महोत्सव में नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। मजुला शर्मा, कल्पना मिश्रा, रश्मि तिवारी, रितु शुक्ला, विजयलक्ष्मी शुक्ला, चन्द्रकांता तिवारी, रजनी पाठक, उर्वर्शी पाठक, निधी पौराणिक, रीतु तिवारी के सहयोग से शोभयात्रा में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण परिषद के दुष्यंत दुबे, अवधेश शुक्ला, प्रमोद पाठक, सुनील पाठक, स्वतंत्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रभात तिवारी,किरण शर्मा, सुनील पांडे, मनोज मिश्रा मनोज तिवारी, मनीष उपाध्याय,राहुल पाठक, आयुष शुक्ला, सौरभ बाजपेयी, चंद्रशेखर उपाध्याय, शशांक चैबे , चिंटू उपाध्याय शैलेंद्र तिवारी, बृजेश्वर मिश्रा ओमप्रकाश दीक्षित, मोहित तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, संजय तिवारी, शोभित बाजपेयी, सुमित तिवारी, मनीष पाठक, शुभम दीक्षित, अरविंद पाण्डेय, आयुष दीवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!