महिला कांग्रेस संगठन का विस्तार: जिलेभर में नई नियुक्तियां, जमीनी स्तर पर मजबूती की तैयारी

0
IMG-20260428-WA0602

मुंगेली। जिले में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए व्यापक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व ने विभिन्न पदों पर नामों की घोषणा की, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह नियुक्तियां प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में की गई हैं। जिला स्तर पर इस निर्णय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,संजीत बनर्जी,मायारानी सिंह,लता रानी वैष्णव ,जागेश्वरी वर्मा, रोहित शुक्ला ,दिलीप बंजारा सहित वरिष्ठ नेताओं की सहमति भी शामिल रही।

जारी सूची में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जाहिदा बेगम, सावित्री सोनी, मायारानी सिंह, लता रानी वैष्णव, कृष्ण बघेल, जागेश्वरी वर्मा, ललिता सोनी, रेखा देवार, मंजू शर्मा और भारती साहू को शामिल किया गया है। इनकी भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों में मार्गदर्शन और समन्वय की रहेगी।

ब्लॉक स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डिंडौरी ब्लॉक में सगीरा खान, लोरमी में हेमीन मंगेश्कर, पथरिया में सम्मपति राजपूत, मुंगेली ब्लॉक में कौशिल्य और जरहागांव में शैलेन्द्री बंजारे को ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन में उपाध्यक्ष पद पर श्वेता पाठक, मनोरमा गुप्ता, सीमा त्रिपाठी और शशी घृतलहरे को नियुक्त किया गया है। महासचिव के रूप में दुगेश्वरी साहू, तुलसी साहू, मीना नरेश पटेल और मोनिका दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर श्रद्धा पाठक, शांति ध्रुव, सरिता त्रिपाठी, ललिता घृतलहरे, जानकी साहू और गौरी सोनकर को शामिल किया गया है।

सह सचिव के रूप में कमलेश्वरी बंजारा, नंदनी कुलमित्र, मिथलेश जायसवाल और प्रतिमा कोशले को दायित्व सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रिया जायसवाल को नियुक्त कर संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने की पहल की गई है। सदस्य के रूप में प्रतिमा ध्रुव, अंजनी निर्मलकर, रानू यादव, पुष्पा पटेल, दिव्या भारती, मंटोरा यादव और मीना पटेल को शामिल किया गया है।

स्थानीय नेताओं ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करना और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह संगठनात्मक विस्तार आगामी चुनावी रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है। इससे न केवल महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!