10वीं टॉपर अंशुल को डिप्टी सीएम ने घर पहुंचकर दी बधाई

0
23-2-1191x1536

अरुण साव ने खास उपहार देकर बढ़ाया हौसला, मेहनत और लगन की सराहना

मुंगेली । जिले के लोरमी क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप करने वाले छात्र अंशुल शर्मा को शनिवार को एक खास सरप्राइज मिला। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्वयं उनके घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम के आगमन पर अंशुल के परिवार ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अंशुल को मिठाई खिलाई और विशेष उपहार भेंट किया। उपहार खोलते समय अंशुल के चेहरे पर झलकती खुशी और उत्साह ने इस पल को यादगार बना दिया।

बिलासपुर प्रवास के दौरान पहुंचे घर

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर प्रवास के दौरान अरुण साव सीधे अंशुल के घर पहुंचे और उसकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्र की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

99% अंक के साथ किया टॉप

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत (594 अंक) प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इस वर्ष टॉप करने वाले तीन विद्यार्थियों में अंशुल के साथ महासमुंद जिले की संध्या नायक और परीरानी प्रधान भी शामिल हैं।

मेरिट सूची में कुल 42 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल रहीं।

बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी

इस वर्ष 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 3.20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक संपन्न हुई, जिसमें करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

अंशुल की इस उपलब्धि और उपमुख्यमंत्री द्वारा मिले सम्मान ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!