समाज की तरक्की के लिए एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जरूरी, तभी हम आगे बढ़ेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने करें काम : डिप्टी सीएम अरुण साव
प्रदेश में धर्मांतरण बड़ी समस्या, सभी समाज एकजुटता से करें समाधान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में ठेठवार यादव समाज के महाअधिवेशन में पहुंचे
लोरमी । उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के नवाडीह (लपटी) में आयोजित छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज के महाअधिवेशन में शामिल हुए। श्री साव ने महाअधिवेशन में समाज के विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता और सही दिशा में प्रयास बेहद जरूरी है। महासभा समाज की भावी नीतियों को तय करने और उसे नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज में बढ़ती उपजातीय विभाजन की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि सनातन परंपरा में भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। समाज को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज को अच्छे नेता, डॉक्टर, इंजीनियर और जनसेवक तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास हो सके।

श्री साव ने कहा कि समाज में संस्कारों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों में पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने धर्म के प्रति आस्था के साथ उसके मूल सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया। धर्मान्तरण जैसी बड़ी समस्या का एकजुटता से सामना करने की बात कही। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता बताई।

इस अवसर समाज के अध्यक्ष पुहुप राम यदु, धनीराम यादव, जिला पंचायत बिलासपुर सभापति सदस्य डॉ गोविंद यादव जी, तीरिथ राम यादव , आठों राज के अध्यक्षगण कैलाश यदु , रामेश्वर यादव, डॉ लेखराम यदु जी, नारायण यदु, हरीश यादव, भरत यदु जी, उमेश यादव, धर्मेन्द्र यदु, युवा अध्यक्ष हरिशंकर यादव,कृष्ण कुमार यदु, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, विनय साहू, गंगा प्रसाद, जनपद सभापति आदित्य ध्रुव , विक्रम सिंह ठाकुर, विनय साहू, सूरज यादव, गोविंद यादव, सरपंच, सामाजिक पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
