अतुल साहू बने तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के सचिव
सामाजिक सक्रियता के आधार पर मिली जिम्मेदारी; संगठन को मजबूत करने का जताया संकल्प
मुंगेली। मुंगेली तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए अतुल साहू को तहसील सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और निरंतर योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बताया गया कि जिला साहू संघ मुंगेली एवं तहसील साहू संघ मुंगेली के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह नियुक्ति की है। अतुल साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों और विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिससे संगठन के बीच उनकी अलग पहचान बनी है।
नियुक्ति के बाद अतुल साहू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
