दिल्ली मेट्रो के 32वें स्थापना दिवस पर बोले तोखन साहू—‘गति और शक्ति’ के युग में तेजी से बढ़ रहा भारत

0
Screenshot_20260504_092247


भारत मंडपम में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी; आधुनिक बुनियादी ढांचे को बताया विकास की रीढ़


नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के 32वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर रेखा गुप्ता, के. श्रीनिवास, विकास कुमार सहित मेट्रो परिवार के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

अपने संबोधन में तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो को केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि लाखों यात्रियों के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘गति’ और ‘शक्ति’ के नए युग में प्रवेश कर चुका है, जहां आधुनिक बुनियादी ढांचा देश के विकास की आधारशिला बन चुका है।

मंत्री ने कहा कि देश में मेट्रो नेटवर्क 1150 किलोमीटर से अधिक हो चुका है और निरंतर विस्तार जारी है। उन्होंने अपने इंदौर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि मेट्रो परियोजनाएं शहरी परिवहन को नई दिशा दे रही हैं और देश की प्रगति को गति प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने ‘भारतमाला परियोजना’ और विभिन्न एक्सप्रेस-वे जैसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में कनेक्टिविटी तेजी से मजबूत हो रही है। साथ ही उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों और आधुनिक परिवहन सुविधाओं को भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल मेट्रो लाइनों का विस्तार नहीं, बल्कि उनके आसपास समेकित शहरी विकास करना है। उन्होंने कड़कड़डूमा और द्वारका सेक्टर-25 जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बेहतर शहरी योजना की जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे सुरक्षा, दक्षता और सतत विकास का वैश्विक मॉडल बताया। कार्यक्रम के दौरान ‘मेट्रो वूमन’, ‘मेट्रो पर्सन’ सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!