भाजपा की जीत पर बरतोरी में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

0
IMG-20260504-WA1138

रिपोर्टर ✒️ रमेश पाण्डेय
डॉ. रामकुमार कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव


बिल्हा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरतोरी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शक्ति केंद्र बरतोरी में जनपद अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे की जीत बताया।

डॉ. रामकुमार कौशिक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है, जिससे भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण यादव (पूर्व सभापति), राजकुमार बरगाह, मनहरण नेताम (सरपंच प्रतिनिधि), मोनू यादव, नरेश जायसवाल, दीपक यादव, हेमंत वैष्णव, हरिशंकर, देवदत्त, लोमश, प्रहलाद माण्डले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!