कक्षा 5वीं में निधि मल्लाह ने हासिल किए 89.50% अंक, स्कूल व नगर का बढ़ाया मान

0
IMG-20260504-WA1117

जेसीज पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल की छात्रा, शिक्षकों व परिजनों ने दी बधाई


मुंगेली। जेसीज पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल की छात्रा कु. निधि मल्लाह ने कक्षा 5वीं की परीक्षा में 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल स्कूल बल्कि पूरे नगर और परिवार का नाम गौरवान्वित हुआ है।

परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और परिजनों ने निधि को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने कहा कि निधि शुरू से ही एक मेधावी और मेहनती छात्रा रही है, जो पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहती है।

निधि मल्लाह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

परिजनों ने भी निधि की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहे और बड़े लक्ष्य हासिल करे। स्कूल प्रबंधन ने भी उसे सम्मानित करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।

निधि की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!