वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत, इनोवेशन कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
IMG-20260505-WA0648

रायपुर । माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। महापौर संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी उपस्थित रहे। स्वागत के पश्चात वित्त मंत्री चौधरी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महानुभाव 1.0” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में नवाचार, स्टार्टअप और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें वित्त मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!