पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तारचरित्र शंका में चूहा मार दवा पिलाई, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

0
IMG-20260505-WA1119

बिलासपुर । सीपत थाना क्षेत्र में पत्नी को चूहा मार दवा पिलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मचखंडा निवासी रामरतन सूर्यवंशी (65) अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और अक्सर उससे विवाद व मारपीट करता था। 8 अप्रैल 2026 को उसने घर में चूहों की समस्या बताकर पत्नी को दवा लाने के लिए भेजा। दवा लाने के बाद वह उसे बहाने से कुम्हीहा खार क्षेत्र ले गया, जहां जबरदस्ती चूहा मार दवा पिला दी।

दवा के असर से महिला बेहोश हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद होश में आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

NTPC World Environment Day

घटना की रिपोर्ट 4 मई 2026 को थाना सीपत में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या एवं मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!