संदिग्ध पार्सल से 16 लाख नकदी बरामद, पुलिस जांच तेज

0
IMG-20260506-WA1006


हंस ट्रेवल्स कार्यालय में रेड, बोरों में मिले छोटे नोट; आयकर विभाग को भेजी गई जानकारी


रायपुर। राजधानी में संदिग्ध पार्सल के जरिए बड़ी मात्रा में नकदी भेजे जाने का मामला सामने आया है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोका मिलेनियम प्लाजा में हंस ट्रेवल्स कार्यालय से पुलिस ने 16 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध सामग्री है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद थाना न्यू राजेन्द्र नगर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हंस ट्रेवल्स कार्यालय में दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन सफेद रंग के बोरों में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। जांच में पाया गया कि इसमें 20 रुपए के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपए के नोटों की 800 गड्डियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 16 लाख रुपए है।

पुलिस ने बरामद नकदी को जब्त कर लिया है और मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है, ताकि धन के स्रोत और इसके वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी राशि को पार्सल के माध्यम से क्यों और किस उद्देश्य से भेजा जा रहा था। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!