लगातार प्रयासों से जिला अस्पताल रोड स्थित स्नानागार फिर हुआ शुरू दो माह बाद बहाल हुई सुविधा, आम लोगों और मरीजों के परिजनों को मिली राहत

0
Screenshot_20260507_073244

मुंगेली। बड़ा बाजार स्थित जिला अस्पताल रोड का सार्वजनिक स्नानागार करीब दो माह बाद फिर से शुरू हो गया है। स्नानागार बंद होने से आसपास के लोगों एवं अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुविधा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।

बताया गया कि शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता और जग्गू ठाकुर द्वारा लगातार इस समस्या को उठाया जा रहा था। दोनों ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला को कई बार बंद पड़े स्नानागार की जानकारी देकर इसे शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी।

नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग और लगातार प्रयासों के बाद स्नानागार को पुनः चालू कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा लंबे समय से बंद थी, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी।

NTPC World Environment Day

शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा। वहीं जग्गू ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक सुविधाएं सुचारू रहना जरूरी है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्नानागार शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!