सफलता की कहानी : “अब रास्ते आसान हुए : मौलेश्वरी की नई उड़ान”

0
IMG-20260507-WA0671

रायपुर । बिलासपुर के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिटकुली में आयोजित सुशासन तिहार का शिविर ग्रामवासियों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आया। इस शिविर में आसपास के कई गांवों के लोगों ने शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। ग्राम नगोई की बिहान दीदी मौलेश्वरी पैकरा भी इन लाभार्थियों में से एक है।

मौलेश्वरी पैकरा स्वसहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है। वह दुपहिया वाहन चलाने के लिए लंबे समय से अपना लाइसेंस बनवाना चाहती थीं। लेकिन दूर-दराज़ के क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें इसके लिए शहर तक जाना पड़ता, जो समय और संसाधनों की दृष्टि से कठिन था।

NTPC World Environment Day

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर ने उनकी इस परेशानी को पलभर में दूर कर दिया। उन्होंने शिविर में आवेदन किया और प्रशासन की तत्परता से उन्हें तत्काल दुपहिया वाहन का लाइसेंस मिल गया। लाइसेंस मिलने के बाद मौलेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

मौलेश्वरी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे दुपहिया चलाने में कोई डर या परेशानी नहीं होगी। मैं अपने समूह के काम और अन्य जरूरी कार्य आसानी से कर पाऊंगी। पास के गांव में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।” सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में ऐसे ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!