“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा जब्त

0
IMG-20260507-WA0418

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से रायगढ़ गांजा लेकर आ रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में गांजा, स्कूटी और मोबाइल सहित करीब 2 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक नीले रंग की स्कूटी में तीन व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की स्कूटी वहां पहुंची, जिसे रोककर तीनों संदिग्धों से पूछताछ की गई।

NTPC World Environment Day

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय एक्का, हेमसागर यादव और परमेश्वर यादव बताए। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे में रखे दो बोरों से गांजा बरामद हुआ। गवाहों की मौजूदगी में वजन कराने पर कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में प्रयुक्त Hero Destini Prime स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय एक्का निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़, हेमसागर यादव निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा परमेश्वर यादव निवासी बागबहार जिला जशपुर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 20 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!