मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना -अंबिकापुर में गूंजी शहनाई, 43 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0
IMG-20260508-WA1020

प्रदेशभर में 2188 जोड़ों का विवाह संपन्न-मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का संकल्प है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है कि आर्थिक तंगी कभी भी किसी परिवार की खुशियों और बेटियों के हाथ पीले करने में बाधा न बने। उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक विवाह से सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है, जिससे समाज में समानता और समरसता का भाव प्रबल होता है। अंबिकापुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 43 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। छत्तीसगढ़ की साय सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता आज धरातल पर जीवंत रूप में दिखाई दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अंबिकापुर के राजमोहनी भवन में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 43 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया।

संस्कार और उल्लास का संगम राजमोहनी भवन का परिसर आज वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रहा। पूरी रस्मों-रिवाजों के साथ वरमाला, सिंदूरदान और फेरों की प्रक्रिया संपन्न हुई। समारोह में न केवल परिजन, बल्कि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक भी नवदम्पत्तियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।

NTPC World Environment Day

योजना के लाभ और व्यापक प्रभाव योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की प्रत्यक्ष सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए शासन द्वारा आवश्यक घरेलू सामग्री भी भेंट की गई। आज 8 मई को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 2188 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जो राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापकता को दर्शाता है।

भावुक क्षण और सराहना विदाई के समय माहौल अत्यंत भावुक रहा। परिजनों ने शासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक बोझ से मुक्त कर एक सम्मानजनक आयोजन का अवसर प्रदान किया है। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी जोड़ों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!