IMG-20260511-WA0776

जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

रायपुर । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के वर्चुअल प्रसारण में शामिल होने के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

जनप्रतिनिधियों ने भी लिया आशीर्वाद

NTPC World Environment Day

पूजा-अर्चना कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, रामकिंकर वर्मा, विजय पाटिल, उमंग पाण्डेय, मनीराम साहू, लोकचंद साहू, रूपसिंह धुर्वे, रूपसिंह मरावी, रामजी मरावी, काशीराम उइके, आदित्य श्रीवास्तव, भूखन साहू, हेमचंद्र चंद्रवंशी, मिलूराम साहू, परदेशी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है भोरमदेव

भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे इस मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर यहां धार्मिक वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!