ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल, एसपी धर्मेंद्र सिंह और एएसपी पुष्पेंद्र बघेल साइकिल से पहुंचे कार्यालय

0
Screenshot_20260512_140217

कवर्धा । ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने एक प्रेरणादायक पहल की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी आवाहन से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल स्वयं साइकिल से कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल अथवा पैदल कार्यालय आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज केवल जरूरत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन चुका है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है।
एसपी ने विशेष रूप से कार्यालय के आसपास रहने वाले कर्मचारियों को पैदल आने के लिए प्रेरित किया तथा अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर आमजन को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कबीरधाम पुलिस की इस पहल को आम लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह कदम प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ सामाजिक जागरूकता का भी उदाहरण बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!