केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली ने बारहवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, विद्यालय में हर्ष का वातावरण

0
Screenshot_20260513_174232

कोरबा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली द्वारा आज बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डीएव्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा की कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कक्षा 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में कुल पांच विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विज्ञान संकाय से मयंक बघेल-96.20% अंकों के साथ प्रथम, सौम्या जैन-94.40 अंकों के साथ द्वितीय
तथा ओम दीक्षित-91.40% अंकों के साथ तृतीय तथा यादित्य कुमार-90.80% के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य संकाय से संजना गोस्वामी-90.60% अंकों के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त किया।
इस तरह कक्षा 12वीं में विद्यालय का 75.29% परिणाम रहा। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर प्राचार्या श्रीमती डॉक्टर चेतना शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा- “अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
विद्यार्थियों के इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए डी ए व्ही कोरबा के स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  आर के गुप्ता (महा प्रबंधक, एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र) , नामित अध्यक्ष के पी सिंह (क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र) तथा विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
विद्यालय प्रबंधन सहित समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभ कामना प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!