मजगांव में विकास की नई राह: तरुण पाटले ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

0
IMG_20260514_121148_626

मुंगेली । ग्राम पंचायत भरूहागुड़ा के आश्रित ग्राम मजगांव में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन भाजपा नेता तरुण पाटले के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर होगी, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। लंबे समय की मांग हुई पूरी मजगांव के ग्रामीण काफी समय से सड़क की जर्जर स्थिति के कारण परेशान थे, विशेषकर बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव से आवाजाही दूभर हो जाती थी। तरुण पाटले ने फावड़ा चलाकर और मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। सरपंच-सचिव सहित ग्रामीणों की रही मौजूदगी
भूमि पूजन के गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से संग्राम गर्ग सरपंच, ग्राम पंचायत भरूहागुड़ा,धनु प्रसाद बंजारा उप सरपंच,पूनम टंडन ग्राम सचिव,चंद्रभान पाटले,प्रमोद नारायण
सहित बड़ी संख्या में वार्ड पंच और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कीचड़ से मिलेगी मुक्ति, बढ़ेगी सुविधा सरपंच संग्राम गर्ग ने बताया कि इस सीसी रोड के निर्माण से गांव की स्वच्छता में सुधार होगा और मोहल्ले वासियों को कीचड़ से स्थाई मुक्ति मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!