केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ दौरा कल से; 18 और 19 मई को विभिन्न उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0
Screenshot_20260517_125658

जगदलपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह कल यानी 18 मई 2026 से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान गृह मंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जन-सुविधाओं का विस्तार करने, स्थानीय समाज से सीधा संवाद करने के साथ-साथ दोनों दिन विभिन्न शीर्ष नीतिगत और प्रशासनिक बैठकों का नेतृत्व करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय गृह मंत्री अपने दौरे के पहले दिन, कल सुबह 10:15 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड से राज्य की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ के नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तुरंत बाद वे बस्तर जिले के नेतानार के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह 11:45 बजे सुदूर अंचलों में शासकीय व डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए ‘जन सुविधा केन्द्र’ का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर में जगदलपुर पहुंचने पर, गृह मंत्री दोपहर 01:00 बजे अमर वाटिका जाकर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात, दोपहर 02:00 बजे जगदलपुर के बादल (BADAL) अकादमी में एक वृहद संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां श्री शाह शहीदों के परिजनों, नक्सल मोर्चे पर तैनात CAPF व राज्य के विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों, नक्सल पीड़ितों और स्थानीय विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रबुद्ध प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर व्यापक चर्चा करेंगे। इस प्रवास का पहला दिन शाम 06:30 बजे बादल अकादमी में ही आयोजित होने वाले ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बस्तर की अनूठी जनजातीय कला और संस्कृति का अवलोकन करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन, 19 मई 2026 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में आयोजित होने वाले एक और महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।


आरडीजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!