मुंगेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का भव्य समापन, 177 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का भव्य समापन उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, प्रशिक्षण प्रभारी निर्मल सिन्हा, वर्ग सहप्रभारी जसविंदर सिंह बग्गा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण वर्ग में में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र वैष्णव, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले के 11 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा अपेक्षित श्रेणी के कुल 177 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू एवं उनकी टीम, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना देवी दास एवं उनकी टीम तथा भाजपा किसान मोर्चा के रितेश यादव, विश्वनाथ साहू एवं शंकर सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी की रीति, नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल मंत्र पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की संपूर्ण नीति, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने वाला सच्चा ध्वजवाहक होता है। कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है, जो केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है।”
वहीं मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा, “यह प्रशिक्षण वास्तव में समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैं स्वयं भी दो दिनों तक इस प्रशिक्षण में एक परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुआ और कार्यकर्ताओं के साथ सीखने, समझने तथा संगठन की कार्यपद्धति को निकट से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक मजबूती एवं संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण प्रभारी निर्मल सिन्हा ने कहा कि “यह प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है।”
वहीं वर्ग सहप्रभारी जसविंदर सिंह बग्गा ने कहा कि “इस प्रशिक्षण को आप किस रूप में ग्रहण कर रहे हैं, यही इसका वास्तविक महत्व और उद्देश्य है।”
कार्यक्रम में जिला मुंगेली के भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, अंबालिका साहू सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय वर्मा, साहू,विश्वास दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, नंदकुमार सिंह, नितेश भारद्वाज, हरीश यादव, सुनील सोनी, राजू देवांगन, श्रीहरि सिंह परिहार, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. लेखू साहू,डोमन दीक्षित, घनेन्द्र राजपूत, दुष्यंत खत्री, शैलेन्द्र यादव, विजय यादव, संतोष लखवानी, होरीलाल सोनकर, हरिकिशन खत्री, पवन गुप्ता, विजय बंजारे, जितेंद्र दावड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सावित्री राजपूत, चित्ररेखा जांगड़े रतन
काटले, अनीता साहू,अंजना जायसवाल रत्नावली कौशल, रितिमा लाल सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विभिन्न व्यवस्थाओं में भोजन व्यवस्था हेतु जीवन पटेल, महावीर साहू; अतिथि सत्कार हेतु राणा प्रताप सिंह, अमिताभ वैष्णव; ध्वज व्यवस्था हेतु अमितेश आर्य; पंजीयन व्यवस्था हेतु अशोक निर्मलकर, देवेंद्र केशरवानी, महेंद्र गुप्ता, अनंत देवांगन, रमेश बुनकर; तथा प्रदर्शनी व्यवस्था में कोटू दादवानी, यश गुप्ता, संदीप सिंह ठाकुर, मिथलेश केशरवानी, विनोद श्रीवास्तव, पोषण यादव, सुशील यादव,संजय राजपूत, रवि साहू, दिनेश साहू, अंचना बंजारे, रवि शर्मा, मुकेश रोहरा, महेंद्र गुप्ता, नितेश भारद्वाज, चंद्रहास गोस्वामी राजू देवांगन एवं सत्तू सिंह ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया।
यह समाचार जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा प्रेषित किया गया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
