बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

0
IMG-20260517-WA0690

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, आम जनता की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए पेट्रोल, डीजल, की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मध्यम वर्गीय परिवार, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और आम नागरिक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर ईंधन तक की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से लोगों का बजट बिगड़ गया है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव आत्मा सिंह क्षत्रिय, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पार्षद अरविंद वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष लोकराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत, मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा जय सोनी, आरिफ खोखर, जग्गू ठाकुर, आनंद सोनी, संजय चंदेल, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, इंद्रजीत कुर्रे, नीरज यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, अंजू मसीह, रवि कोसले, राजा माणिक, राम तलरेजा, महितोष बंजारा, आयुष सिंह श्रीनेत, मनीराम साहू, देव साहू, मोहम्मद हारुन, टेकराम सोनवानी, भूपेंद्र देवांगन, राजेंद्र यादव, वार्षिक बंजारा, विकास खांडे, अजय यादव एवं कमल जांगड़े सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बढ़ती महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। प्रदर्शन के दौरान आम जनता से भी महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!