बिलासपुर पुलिस की महा-कार्रवाई: दो ई-ऑटो से गांजा तस्करी करतीं 8 महिला तस्कर गिरफ्तार

0
Screenshot_20260518_214411

थाना सरकंडा और ACCU की संयुक्त रेड; 90 किलो गांजा और 2 इलेक्ट्रिक ऑटो समेत ₹46.75 लाख का माल जब्त

बिलासपुर। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक और बड़ी और चौंकाने वाली कामयाबी हासिल की है। थाना सरकंडा (चौकी मोपका) और एसीसीयू (ACCU) की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आधी रात को घेराबंदी कर गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस पूरी तस्करी को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि 8 महिला तस्कर हैं, जो कपड़ों के गट्ठर और बोरियों की आड़ में भारी मात्रा में मादक पदार्थ खपाने की फिराक में थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 90 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किए हैं।

तड़के 3 बजे फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, सीमेंट कंपनी के पास दबोचा

पुलिस को मुखबिर से बेहद सटीक सूचना मिली थी कि दिनांक 17-18 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे दो इलेक्ट्रिक ऑटो में बिलासपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की ओर जा रही हैं। सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस, सरकंडा थाना स्टाफ और ACCU की विशेष टीम ने मोर्चा संभाला।
बिलासपुर-सीपत रोड पर स्थित सीमेंट कंपनी के पास पुलिस ने नाकेबंदी की। जैसे ही दोनों संदिग्ध इलेक्ट्रिक ऑटो वहां पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए; वहां मौजूद 8 महिलाओं के पास रखी प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों के भीतर गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे।

पकड़ी गईं महिला आरोपियों की सूची (सभी निवासी मटियारी):

गिरफ्तार की गई सभी महिला आरोपी थाना सीपत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं: क्र. महिला आरोपी का नाम उम्र पति का नाम निवासी / थाना 1 अशोक बाई 45 वर्ष सुदामा शिकारी ग्राम मटियारी, सीपत 2 नंद कुमारी 45 वर्ष लालमन शिकारी ग्राम मटियारी, सीपत 3 लक्ष्मी शिकारी 30 वर्ष बलराम यादव ग्राम मटियारी, सीपत 4 द्रोपती शिकारी 50 वर्ष जागेश्वर ग्राम मटियारी, सीपत 5 ग्यास बाई 50 वर्ष लालू शिकारी ग्राम मटियारी, सीपत 6 गंगा सिंह 30 वर्ष विद्या शिकारी ग्राम मटियारी, सीपत 7 रम्मती शिकारी 50 वर्ष स्व. चंद्र लाल ग्राम मटियारी, सीपत 8 इन्द्राणी 45 वर्ष दिलीप शिकारी ग्राम मटियारी, सीपत

जब्त सामग्री और मशरूका का विवरण

पुलिस ने मौके से गांजे के पैकेटों को कस्टडी में लेकर जब तौल कराया, तो मात्रा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

  • मादक पदार्थ (गांजा): कुल 8 बोरियों में छिपाकर रखे गए 86 पैकेट (खाकी टेप से लिपटे हुए)। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1-1 किलोग्राम, कुल जुमला वजन 90 किलोग्राम
  • वाहन: तस्करी में प्रयुक्त 02 इलेक्ट्रिक ऑटो (नंबर: CG 10BS 7574 एवं CG 10CC 3813)।
  • कुल कीमती: जब्त गांजे और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹46,75,000/- (छियालीस लाख पचहत्तर हजार रुपये) आंकी गई है।

“महिला तस्करों का यह गिरोह बेहद शातिराना ढंग से कपड़ों और घरेलू सामानों के बीच गांजा छिपाकर परिवहन कर रहा था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने अपराध क्रमांक 716/26, धारा 20बी, 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे बेची जानी थी।”
थाना प्रभारी, सरकंडा / चौकी प्रभारी, मोपका

रेलवे स्टेशन से जुड़े हैं तस्करी के तार!

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि गांजे की यह बड़ी खेप बिलासपुर रेलवे स्टेशन के रास्ते किसी बाहरी राज्य या जिले से लाई गई थी, जिसे खपाने के लिए सीपत क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि इस महिला गिरोह के पीछे का मुख्य सरगना कौन है। इतनी बड़ी जब्ती के बाद से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!