“सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई”, दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसी दिग्गजों ने भरी हुंकार

0
IMG-20260519-WA1216

मुंगेली । केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, आसमान छूती महंगाई और सर्राफा व्यापार में उपजे गहरे संकट के खिलाफ आज मुंगेली में सियासी पारा चढ़ गया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। शहर के मुख्य सर्राफा बाजार में आयोजित इस विशाल एक दिवसीय प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आंदोलन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ फूटा गुस्सा, जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियां और विशेष रूप से सोना-चांदी की कीमतों में आ रही बेतहाशा तेजी को लेकर मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। पूरा सर्राफा बाजार “महंगाई हटाओ—जनता बचाओ”, “भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होगा पुरजोर विरोध” और “कांग्रेस का हाथ—जनता के साथ” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी, गरीब, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है।

“सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई” : दीपक गुप्ता

आंदोलन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा:

“कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से जनता की आवाज बनने का रहा है। आज देश का हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। सर्राफा बाजार में आए संकट ने छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को हाशिए पर ला खड़ा किया है। भाजपा सरकार केवल चंद बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। जनता के हक के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई और तेज करेगी।”

दिग्गजों ने भरी हुंकार, एकजुट दिखी कांग्रेस

इस बड़े शक्ति प्रदर्शन में जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक जनता को इस आर्थिक शोषण से मुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे प्रमुख चेहरे:

  • संगठन व जनप्रतिनिधि: घनश्याम वर्मा (जिला अध्यक्ष), चंद्रभान बारमते (पूर्व विधायक), आत्मा सिंह क्षत्रिय (महासचिव, किसान कांग्रेस), श्याम जायसवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), रोहित शुक्ला (नगर पालिका अध्यक्ष), दिलीप बंजारे (सेवादल अध्यक्ष), संजीत बनर्जी (छाया विधायक), हेमेंद्र गोस्वामी (पूर्व अध्यक्ष), अरविंद वैष्णव (पार्षद)। आरिफ खोखर (शहर उपाध्यक्ष), राजेश छेदइया (जिला युवा अध्यक्ष), लक्ष्मीकांत भास्कर (जिला पंचायत सदस्य), जीतू श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष), स्वतंत्र मिश्रा (पूर्व अध्यक्ष), संजय यादव (जिला उपाध्यक्ष)।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

आंदोलन को सफल बनाने में संजय सिंह ठाकुर, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, प्रभु मल्लाह, संजय चंदेल, रामकिशोर देवांगन, सूरज यादव, जय सोनी, दादू माला, रिजु राज सोनी, सागर सोनी, काकू पठान, विष्णु खंडेल, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, पिनाक डहरिया, सजल यादव, राजा मानिक, अतुल सोनी, एहसान अली, अभिषेक यादव, टीपू खान, योगेश्वर सिंह, कमल जांगड़े, कौशल सिंह क्षत्रिय, अजय यादव, राजेंद्र यादव, साधना वर्मा, मुमताज अली, कृष्णकांत बंजारे, रमेश सिंह राजपूत, राजकुमार सोनी, नंद कुमार सोनी, अरुण सोनी, महेंद्र यादव, आकाश सोनकर, भवन यादव, इंद्रजीत सिंह कुर्रे, नीरज यादव समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!