विकास की राह पर केवटाडीह टांगर: सरपंच भोलाराम साहू और ब्लॉक अध्यक्ष के प्रयासों से चमकीं गाँव की गलियाँ
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी । विकास की मजबूत इच्छाशक्ति और सही नेतृत्व हो तो ग्रामीण अंचलों की सूरत बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर के युवा सरपंच श्री भोलाराम साहू, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष ने। दोनों दायित्व के पर संयुक्त प्रयासों और कुशल नेतृत्व के चलते आज ग्राम पंचायत की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
गली-मोहल्लों से लेकर नदी तट तक बिछा सीसी रोड का जाल
ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रमुख गली-मोहल्लों से लेकर नदी तट तक चमचमाती सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड का निर्माण कराया गया है। वर्षों से जिन रास्तों पर ग्रामीणों को कीचड़, धूल और गड्ढों से जूझना पड़ता था, आज वे रास्ते पूरी तरह ‘चकाचक’ हो चुके हैं। विशेषकर नदी तट तक पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों को निस्तारी और आवागमन में अभूतपूर्व सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने जताया आभार, सरपंच को दिया धन्यवाद
गाँव में हुए इस कायाकल्प से केवटाडीह टांगर के ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। बेहतरीन कार्यशैली और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समस्त ग्रामवासियों ने सरपंच भोलाराम साहू मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है:
“सरपंच भोलाराम साहू ब्लॉक अध्यक्ष जी ने हमारी बुनियादी समस्याओं को समझा और प्राथमिकता के साथ उन्हें दूर किया। आज हमारे गाँव की सड़कें किसी शहर से कम नहीं लग रही हैं। अच्छे और ईमानदार काम के लिए हम सभी उनका सहहृदय धन्यवाद करते हैं।”
विकास कार्य सतत रहेंगे जारी: भोलाराम साहू
इस संबंध में सरपंच भोलाराम साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास ही उनका मूल उद्देश्य है

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
