लोन दिलाने एवं बीमा कराने के नाम पर लाखों रूपये धोखाधड़ी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20251104-WA0978.jpg

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग । दूध डेयरी के लिये लोन दिलाने एवं बीमा कराने का झांसा देकर लगभग छियालीस लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के एक महिला सहित दो आरोपियों को थाना धमधा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 03 नवम्बर को प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम – घोटा , धमधा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा द्वारा विकास सोनी जो एचडीएफसी बैंक धमया के कर्मचारी है , के साथ मिलकर उससे एवं अन्य 26  ग्रामवासियों से दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में चालीस प्रतिशत की सब्सिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्यूरिटी बतौर तीन – तीन चेक प्राप्त किया गया एवं उक्त चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह अनावेदकों द्वारा 4592 250 रूपये की धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक -182/2025 , थारा 420 , 34 , 120-बी भादवि आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा ग्रामवासियों को झूठी योजना बताकर अधिकतम दस – दस लाख रूपये का लोन दिलाया गया और उक्त लोन की राशि में से चेक , फोन पे , नगदी एवं आन लाईन के माध्यम से प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल के खाता से 32500 , 200000 , 30000 रूपये , कल्याणी साहू 52000 , 34000 , 70000 रूपये , खिलेन्द्र कुमार 70000 ,100000 रूपये , लक्ष्मी बाई पटेल 80000 , 100000 रूपये , गिलेश्वरी साहू 53000 , 100000 रूपये , राम यादव 90000 , 31000 रूपये , लक्ष्मी वर्मा 75000 , 100000 रूपये , रघुराम वर्मा,70000 , 165000 रूपये , गोकुल यदु 50000 रूपये , ओमिन साहू 200000 रूपये , उषा बाई-55000 रूपये , शांतनु यादव 50000 , 60000 रूपये , परीक्षित कुमार 150000 , 50000 रूपये , बलराम साहू 52250 रूपये , संगीता बंजारे 100000 रूपये , योगेश यादव 110000 रूपये , सागर कुमार बंजारे 150000 , 50000 रूपये , विक्की यादव 100000 , 130000 रूपये , धनंजय धनकर 200000 रूपये , महेश यादव 150000 , 400000 रूपये , नागेश्वर वर्मा 200000 रूपये , उमाशंकर भारती 100000 , 125000 रूपये , ओकार वर्मा 100000 , 55000 रूपये , खेलुराम पटेल से 120000 , 52000रूपये , अंजना धीवर 50000 ,100000 रूपये एवं वेदव्यास पटेल 150000 , 80000 रूपये इस प्रकार कुल 4592250 रूपये अपने – अपने खाता एवं परिचितों रिश्तेदारों के खाता में ट्रांसफर किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना धमधा पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

विकास सोनी और मधु पटेल निवासी ग्राम – परसकोल (धमधा) , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!