जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

0
IMG-20260521-WA1026

450 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में लिया प्रशिक्षण
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह
कवर्धा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित हुआ, जिसका समापन शासकीय स्वामी करपात्री जी स्कूल, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, कराते, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों द्वारा सुबह एवं शाम नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में जिले के लगभग 450 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में दीपक सिन्हा पार्षद, आर.बी. देवांगन डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रभारी खेल अधिकारी केसलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न खेल संघों के प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल संचालन में राजा जोशी, प्रमोद कौशिक, मोहम्मद गनी खान, कुमार चन्द्रवंशी, मोहम्मद साजिद खान, युवराज प्रमाण, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, आकाश राजपूत कराते संघ, मनीष निषाद सहित सभी प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!