पड़ाव चौक स्थित गुरु कृपा मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग

0
IMG_20260523_202850

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लाखों रुपए के सामान जलकर खाक

मुंगेली। शहर के पड़ाव चौक स्थित गुरु कृपा मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। घटना में दुकान के भीतर रखे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के लगभग 30 से 40 मिनट बाद तक भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया था, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय पर फायर बिग्रेड पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग की वजह से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने शहर की अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग उठाई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!