आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।

0
image_search_1779779332346

प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। इन 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

छत्तीसगढ़ के संदर्भ में यह यात्रा विशेष रूप से प्रेरणादायी रही है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा प्रवाहित हो रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों सहित पूरे प्रदेश में सुनिश्चित हुई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, हर घर जल, जन-धन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विकास को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान आज नए भारत की पहचान बन चुका है।

NTPC World Environment Day

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का पुनः अभिनंदन एवं आभार।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!