उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 समूह की दीदियों को मिल रहा व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण

0
IMG-20260526-WA1326

कपड़े एवं सिलाई के व्यवसाय में ग्रामीण महिलाओं का हो रहा कौशल उन्नयन

लखपति दीदी की ओर बढ़ते कदम, हुनर मंद होकर ग्रामीण महिलाएं आजीविका के क्षेत्र में बढ़ेंगी आगे
रिपोर्टर✒️कमलेश सिंह
कवर्धा । महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ज़िले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से अनेकों गतिविधियां प्रारंभ की गई है। कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत द्वारा बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे लाकर आजीविका के नए स्रोतों से जोड़ने प्रयास हो रहा हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम  अभिषेक अग्रवाल की पहल पर कबीरधाम जिले में शाही एक्सपोर्ट संस्था द्वारा 35 स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए दिनांक 24 अप्रैल से 45 दिवसीय व्यवसायिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जनपद पंचायत कवर्धा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बिरकोना में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीदियों को आधुनिक सिलाई की तकनीक, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, कटिंग, फिनिशिंग एवं बाजार के मांग अनुसार परिधान निर्माण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता देखने एवं प्रतिभागियों से चर्चा करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर आजीविका के इस नए कार्य का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। संस्था द्वारा बताया गया कि कुल 1 हज़ार दीदियो को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे प्रशिक्षण उपरांत शाही एक्सपोर्ट के द्वारा इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों कों 15000 रुपए से अधिक मानदेय पर अपने सेंटर्स में नौकरी भी दी जाएगी। वर्तमान में प्रशिक्षण चल रहा है और महिला समूह की दीदियों को बाजार के मांग अनुरूप नए कपड़े सिलाई कर तैयार करने के कौशल सिखाए जा रहे है। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में शामिल 35 दीदियों ने सीईओ अभिषेक अग्रवाल से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उल्लेखनीय है कि बिहान अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे लखपति दीदी अभियान की दिशा में और आगे बढ़ सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!