सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ के विकास, जन सरोकार और जनकल्याण का नया आयाम स्थापित कर रहा है – अमित चिमनानी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के जनप्रतिनिधि 45 डिग्री की तपती गर्मी में लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं
सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहे हैं – अमित चिमनानी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन और ‘जनता सर्वाेपरि’ के संकल्प को दोहराते हुए हाल ही में जनता से दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी रूपेश पांडे के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की संवैधानिक व्यवस्था में जनता का अपमान और गुण्डागर्दी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा मिल रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करना और जनता-शासन के बीच संवाद का सेतु बनाना है। सुशासन तिहार में जनता की आवाज को न केवल सुना जा रहा है, बल्कि त्वरित कार्रवाई के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहे हैं। यह अभियान प्रदेश सरकार की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिसने जनता में यह विश्वास जगाया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार को लेकर जनता में उत्साह है। सुशासन तिहार वास्तव में छत्तीसगढ़ के विकास, जन सरोकार और जनकल्याण का नया आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग भीषण गर्मी में कूलर और एसी के बीच थे, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के जनप्रतिनिधि 45 डिग्री की तपती गर्मी में लोगों की समस्याओं का समाधान रहे है और वहीं कांग्रेस एवं उसके नेताओं ने इसमें खलल डालने की कोशिश की है। कांग्रेस चाहती नहीं कि लोगों की समस्या का समाधान हो। लगातार कांग्रेस ने हर जगह भ्रम फैलाने का प्रयास किया है और जनहित के कार्यो में बाधा पहुंचाने का काम किया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

