भाजपा नगर मंडल मुंगेली की मासिक बैठक संपन्न, संगठन और अनुशासन पर दिया गया जोर
मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुंगेली की मासिक कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल सहप्रभारी प्रदीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, पूर्व जिला महामंत्री मोहन भोजवानी, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा एवं सुनील पाठक, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, कार्यालय प्रभारी कोटुमल दादवानी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यश गुप्ता तथा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितिमा लाल उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी ने दिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री महावीर सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल सहप्रभारी प्रदीप मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा संगठन के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा आधारित कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग एवं संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने “संस्कार और संगठन में अनुशासन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना संस्कार और अनुशासन के कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसके पीछे संगठन, संस्कार, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यश गुप्ता ने सरल ऐप के उपयोग तथा आईटी सेल की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में संगठन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अरुण तम्बोली, बसंत मिश्रा, लक्ष्मी देवांगन, राकेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, पार्षद विजय बंजारा, श्वेता सोनी,गायत्री भोई,राजहंस राजा तंबोली, संतोष लखवानी, विजय यादव, अनूप जैन,कमला सोनी, सुशीला सोनी, उषा सोनी,चंचल साहू,रजनी साहू, आंचल,छाया सोनी,रमेश बुनकर,राजेंद्र देवांगन, दिलीप बारले, जनक लाल साहू, लोक राम सोनकर,सुमित उपाध्याय,अजय चंद्राकर, वासु पांडे,विक्रांत देवांगन, शैलेंद्र यादव,अशोक सोनकर,श्याम कुमार सोनी,शेषनारायण मोहलले, वासु सोनी,संजय कुमार साहू,अजय सोनकर गजेंद्र यादव,पवन देवांगन, आदर्श जायसवाल, मुकेश यादव,मनोज पाटले, दिलेश्वर साहू,गोविंद साहू,करण मसीह, राजहंस राजा तंबोली, लवन डाहिरे, शंकरलाल देवांगन, पवन मिश्रा, वासुदेव देवांगन, यशोदा यादव, अन्नपूर्णा राजपूत, शैलेन्द्र यादव, ब्यास जायसवाल, संतोष जायसवाल, रामजी यादव, प्रिंस देवांगन, दिनेश बुनकर, दीपक सोनकर, कुंज बिहारी, सचिन सोनी, सुखराम सोनकर, श्याम सोनी, नवीन बैस, होरीलाल सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

