भदराखार में जुआ फड़ पर शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी रेड, 14 जुआरी गिरफ्तार

0
IMG-20260608-WA0880

1.03 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां जब्त

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 3 हजार 800 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक Vijay Kumar Pandey के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून की देर शाम शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिंघुल-भदराखार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।

घेराबंदी कर पकड़े गए 14 जुआरी

सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन घेराबंदी के चलते 14 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,03,800 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22-X-7021, एक एसपी-125 बाइक, 52 पत्ती ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी और फट्टी भी जब्त की गई। जब्त दोपहिया वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे थे जुआरी

पकड़े गए आरोपी कसडोल, गिधौरी, गिरौदपुरी, शिवरीनारायण और आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लंबे समय से जुआ गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के आधार पर भी जांच के दायरे में हैं।

दो अलग-अलग अपराध दर्ज

पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी K P Singh, प्रधान आरक्षक रितेश परमार, छगन साहू तथा आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, कुलदीप खुंटे, बलराम यादव, राजेश कौशिक सहित शिवरीनारायण थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!