NTPC World Environment Day

नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही पर बीएमओ निलंबित

0
24-6

शासन की बड़ी कार्रवाई, घुमका के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के. टंडन हटाए गए

14 वर्षीय बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में अनियमितता का मामला

राजनांदगांव। नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में कथित लापरवाही के मामले में राज्य शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए घुमका में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी N K Tandon को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई को संवेदनशील मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ईरा, पोस्ट सोमनी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर अनियमितता और लापरवाही की शिकायत सामने आई थी। मामले की समीक्षा के बाद राज्य शासन ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की।

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत डॉ. टंडन को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय Joint Director Health Services Durg Division कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार मामले की विभागीय जांच अभी जारी है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर सामने आए तथ्यों को देखते हुए शासन ने तत्काल कार्रवाई करना उचित समझा। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि नाबालिगों और संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शासन के इस निर्णय को स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!