उद्योग मंत्री ने 99 लाख 78 हजार रूपए के सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

0
IMG-20260615-WA1268

निगम के पं.रविशंकर नगर वार्ड के श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक होगा सड़क डामरीकरण व जीर्णाेद्धार का कार्य

रायपुर । प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत रविशंकर नगर में 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से होने जा रहे बिटुमिन सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया उन्होने भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण एवं नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने एवं शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत रविंशकर नगर स्थित श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक एस.ई.सी.एल. के सीएसआर मद से 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से बिटुमिन सड़क का निर्माण कराया जाना हैं, जिसका शुभारंभ आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवंागन, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान एवं सुनीता चौहान, राकेश वर्मा, चन्द्रलोक सिंह, प्रताप सिंह कंवर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

NTPC World Environment Day

12 वर्षाे में प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान-इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इन 12 वर्षाे में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश में ऐतिहासिक कार्य किये तथा विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मदों के अंतर्गत 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके है तथा अभी और विकास कार्य स्वीकृत होने जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के डामरीकरण व जीर्णाेद्धार के कार्य स्वीकृत हैं, जैसे-जैसे डामर की उपलब्धता होती जा रही है, सड़क डामरीकरण के कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं।

बिना भेदभाव के हो रहे विकास कार्य-इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री  अरूण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तथा सभी 67 वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझे कोरबा की जनता का जो भरपूर आशीर्वाद मिला, उन्होने हम पर जो विश्वास जताया, वह विश्वास हमेेशा बना रहेगा, विश्वास टूटने नहीं दिया जाएगा, इस हेतु हम कृत्य संकल्पित हैं।

बरसात पूर्व सड़क के कायाकल्प के लिये आभार-इस अवसर पर रविशंकर नगर वार्ड के पार्षद अब्दुल रहमान ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रयासों से वार्ड की जीर्ण-शीर्ण सड़क का बरसात पूर्व कायाकल्प हो रहा है, इसके लिये मैं उनके प्रति आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि उनके मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके लिये मैं बधाई देता हूॅं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, युवराज चन्द्रा, भुनेश्वर तिवारी, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, अनिल यादव, करन सिंह राजपाल, सुरेन्द्र राजवाडे़, श्रीकांत सिंह, मुकेश झा, हेमंत चन्द्रा, दिलीप दास, गोपलाल राठिया आदि के साथ काफी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!