केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में रखे विचार
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित : तोखन साहू
बिलासपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं ने देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त और जनभागीदारी आधारित नए भारत के निर्माण का राष्ट्रीय अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहा है और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी, सुशासन और सतत विकास के माध्यम से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

