एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, बोदरी (बिलासपुर) के 26 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, संस्था का बढ़ा मान

0
Screenshot_20260620_133422

रिपोर्टर ✒️ मनमोहन सिंह राजपूत

बिलासपुर/बोदरी। एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, बोदरी के छात्र-छात्राएं न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि खेलों में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। सत्र 2025-26 में संस्था के कुल 26 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न यूनिवर्सिटी एवं राष्ट्रीय स्तर की टीमों में हुआ है, जिससे एलसीआईटी संस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ है।

संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि एलसीआईटी के विद्यार्थी यूनिवर्सिटी टॉपर्स के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। लख्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस तथा एलसीआईटी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्राप्त कर संस्था की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है।

NTPC World Environment Day

संस्था में आउटडोर खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो सहित इंडोर खेलों जैसे शतरंज, बैडमिंटन, कैरम और टेबल टेनिस की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी के तहत इस वर्ष भी कई महत्वपूर्ण राज्य एवं यूनिवर्सिटी स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन एलसीआईटी परिसर में किया गया।

खास उपलब्धियों में एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की छात्रा अनुष्का भगत (बीएससी द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में चार सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

वहीं लख्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कई विद्यार्थियों का चयन विभिन्न खेलों में हुआ है, जिनमें शेक शोएल अहमद (फुटबॉल), यश तिवारी (तैराकी), स्वेता गोस्वामी (वॉलीबॉल), रूपाली साहू (योगा), पल्लवी पाटले (टाइक्वांडो), पी लिखित (बैडमिंटन), स्वप्निल भट्टाचार्य (बास्केटबॉल), रामानुजन मिश्रा (शतरंज) शामिल हैं।

फार्मेसी एवं अन्य विभागों से हिमांशु जोगी एवं आजम हुसैन (क्रिकेट), गौरव सिंह (वॉलीबॉल), लोकेश जांगड़े (पावरलिफ्टिंग) का चयन भी राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के अंतर्गत भी कबड्डी, योगा, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, तैराकी, बैडमिंटन, फुटबॉल और बॉक्सिंग जैसे खेलों में विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें सागर पटेल, हनी सूर्यवंशी, हिमांशु आदित्य, दीपेंद्र कंवर, भावर्थ मानिकपुरी, ईशनिंगधा लाला, राजीव वाधवानी, कुणाल चौधरी, अनन्या शुक्ला, मोहम्मद अदनान और राहुल दास प्रमुख हैं।

संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सचिव उपकार राय, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यगण एवं क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!