पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बीजापुर के 16 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

0
IMG-20260620-WA1096

पीएम किसान उत्सव दिवस पर जैविक कृषि कार्यशाला और कृषक सम्मेलन का आयोजन

रायपुर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 20 जून को योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत बीजापुर जिले के 16 हजार 693 किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 3 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। यह योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी खेती-किसानी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला एवं कृषक सम्मेलन में लगभग 400 किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा l कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा बीआरसी समूहों द्वारा कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, कृषि विविधीकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी विकास समिति के अध्यक्ष  रूपसाय सलाम ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने किसानों को सुगंधित धान बीज, ढैंचा बीज, स्प्रिंकलर पाइप सेट सहित विभिन्न कृषि आदान एवं उपकरण वितरित किए। अपने संबोधन में श्री सलाम ने किसानों को समन्वित कृषि, जैविक खेती तथा लघु वनोपज आधारित आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियां किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किसानों को नारियल एवं ऑयल पाम जैसी लाभकारी फसलों की खेती अपनाने, समय पर खाद-बीज का उठाव करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उप संचालक कृषि ने विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से कृषि आधारित शासकीय योजनाओं से जुड़कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के दौरान किसानों ने जैविक खेती के प्रति विशेष रुचि दिखाई और इसे अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य  शंकरैया माड़वी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू पोटाम, उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!