शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन

रिपोर्टर ✒️ मनीष अग्रवाल
मुंगेली/सरगांव । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू में संकुल स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन बड़े ही उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वागत के साथ-साथ शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अंबालिका साहू (सभापति, जिला पंचायत मुंगेली), विशिष्ट अतिथि मनीष साहू (सभापति, जनपद पंचायत पथरिया), सुनील साहू (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति) तथा डॉ. आर.बी. गौतम (निरीक्षणकर्ता व पशुचिकित्सा अधिकारी, पथरिया) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत
नवीन सत्र में कदम रखने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर एक नई ऊर्जा और मुस्कान देखी गई। शासन की योजना के तहत अतिथियों के हाथों बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश (यूनिफॉर्म) एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया।
अतिथियों व प्रबुद्ध जनों ने दिया सफलता का मंत्र
प्रभारी प्राचार्य शंकरलाल साहू ने अपने स्वागत भाषण में अभिभावकों को ‘शिक्षा के अधिकार’ की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया।
मुख्य अतिथि अंबालिका साहू ने नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा:
“शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। अध्ययन और अनुशासन से ही बच्चे उत्तम नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा कर सकते हैं।”
जनपद सभापति मनीष साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और विद्यालयीन परिवेश के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. आर.बी. गौतम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें पर्यावरण की सुरक्षा तथा पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए भी हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन एवं वृक्षारोपण
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया,


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

