शादी समारोह में विवाद: युवक का कान दांत से काटकर किया अलग, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मल्हार पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी, न्यायालय में किया पेश
मल्हार। शादी समारोह के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक का कान दांत से काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद मल्हार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनिकेश पाटले (26 वर्ष) निवासी धनगवां मल्हार ने चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर शादी समारोह आयोजित था, जहां आरोपी मोहित कुर्रे (43 वर्ष) निवासी किसान परसदा, थाना मस्तूरी भी शामिल होने आया था।
शराब के लिए पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद
प्रार्थी के अनुसार, समारोह के दौरान आरोपी मोहित कुर्रे ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
मारपीट के दौरान कान काटा
आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने मनिकेश के साथ मारपीट की और दांत से उसका कान काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और अगले दिन चौकी मल्हार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत दर्ज होते ही मल्हार पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित कुर्रे को ग्राम धनगवां से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पूरी कार्रवाई मल्हार पुलिस द्वारा की गई।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
