अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भरारी में हुआ सामूहिक योगाभ्यासनया तालाब में श्रमिकों व ग्रामीणों ने किया योग, स्वास्थ्य लाभों की दी गई जानकारी

0
IMG-20260621-WA1386

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

भरारी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रकृति की गोद में बसे ग्राम पंचायत भरारी के नया तालाब परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन प्रदान करने का माध्यम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे शिक्षक जितेन्द्र नायक के नेतृत्व में हुआ। योग सत्र के दौरान उपस्थित जनों को ध्यानासन, सूक्ष्मासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मंडूकासन, वज्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योग करने से शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ, निरोग रहने तथा मानसिक रूप से सशक्त बनने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

NTPC World Environment Day

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम बन चुका है। नियमित योग से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भरारी की सरपंच रेखा टंडन, पूर्व सरपंच द्वारिका टंडन, उपसरपंच उमाशंकर पटेल, सचिव मोहित बर्मन, रोजगार सहायक चंद्रकला कैवर्त, टेकराम कुरासी, शिक्षक अनिल बंजारे, सक्रिय महिला अमृता जांगड़े, रामसागर कैवर्त, दयाराम, रवि पटेल, गुहाराम, रघुनाथ वैष्णव, बना बाई, मोहन पैकरा, सरोज पैकरा, प्रकाश, लखेश्वर कैवर्त, डॉक्टर पैकरा, चिरंजीव पैकरा, अश्वनी टंडन, गौतरहीन पैकरा, जनक पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

योग दिवस के इस आयोजन ने ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!