आधा दर्जन चोरी मामलों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार सूने मकानों और वाहन चोरी की 6 वारदातों का पर्दाफाश, 2.20 लाख का माल जब्त

0
IMG-20260620-WA0981

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नकबजनी एवं वाहन चोरी के आधा दर्जन मामलों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी, चोरी का माल खरीदने वाले खरीददार तथा विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी के जेवरात, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा एवं खरोरा थाना क्षेत्रों में 6 अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें 5 सूने मकानों के ताले तोड़कर नकबजनी और एक वाहन चोरी की घटना शामिल है। मामले का मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी है, जो महासमुंद जिले के थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ रायपुर और महासमुंद जिलों में चोरी एवं नकबजनी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र में चंद्रशेखर सामन्तरा के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी, तिल्दा-नेवरा में केयूर भूषण शर्मा के घर से जेवरात, नगदी एवं पूजा सामग्री, धरसींवा में तुषार साहू की दुकान से नगदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी किया गया था। वहीं खरोरा क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो सूने मकानों में चोरी और एक बुलेट मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

NTPC World Environment Day

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने पहले सागर गिरी गोस्वामी और तीन विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़कर चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल एवं एक हाथ घड़ी जब्त की थी। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी और अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने अविनाश गोस्वामी और दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अविनाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि चोरी के जेवरात दलदल सिवनी पंडरी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को बेचे गए थे।

पुलिस ने खरीददार लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की चांदी की पायल, सिक्का, चैन, चोरी की रकम से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार (सीजी 22/4440) और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!