7.330 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तारपंडरी पुलिस की कार्रवाई, गांजा, मोबाइल और नगदी जब्त

0
IMG-20260621-WA1682

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन अंतर्गत थाना पंडरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.330 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कांपा रेलवे फाटक के पास अपने पास गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बैग में रखा 7.330 किलोग्राम अवैध गांजा, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा 120 रुपए नगद बरामद किया गया।

NTPC World Environment Day

गिरफ्तार आरोपी मनीष गुप्ता (21 वर्ष) पिता गंगा सागर गुप्ता उत्तर प्रदेश के जिला मंगलपुर अंतर्गत थाना महराजगंज के बेकटिकरा का निवासी है। वहीं उसका वर्तमान पता सामरवाणी, थाना सिलवासा, जिला दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात) बताया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश के लिए विस्तृत विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!