218 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई नवागढ़–संबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई, ठेला दुकान से बिक्री का खुलासा

0
IMG-20260621-WA1813

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ एवं चौकी संबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबलपुर निवासी एक व्यक्ति अपने ठेला दुकान में गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री के लिए रखता है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमित कांठले (33 वर्ष) पिता लखन कांठले, निवासी वार्ड क्रमांक 13, संबलपुर, चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा के रूप में हुई।

NTPC World Environment Day

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 218 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना नवागढ़ प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक गौरी शंकर शर्मा, साइबर सेल टीम के आरक्षकगण एवं चौकी संबलपुर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!