वेतन भुगतान, सेटअप रिवीजन एवं पदोन्नति की मांग को लेकर नगरीय निकायों के अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध

0
IMG-20260622-WA1308

मुंगेली । छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दिनांक 22 जून 2026 को प्रदेश के नगर निगमों, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कार्यरत अभियंताओं ने वेतन भुगतान में हो रही देरी, विभागीय सेटअप रिवीजन की लंबित मांग तथा पदोन्नति संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालयीन कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सांकेतिक विरोध दर्ज कराया तथा शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी एकजुट उपस्थिति दर्ज कराई।

संगठन द्वारा लंबे समय से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए समय पर नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, विभागीय सेटअप रिवीजन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर पात्र अभियंताओं को समयबद्ध पदोन्नति प्रदान किए जाने की मांग की गई।

प्रदेश की मजबूत एवं संवेदनशील सरकार से संगठन को पूर्ण विश्वास है कि अभियंताओं की इन न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इसी विश्वास के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप यह शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध आयोजित किया गया, जिससे अभियंताओं की समस्याएं शासन के संज्ञान में प्रभावी रूप से लाई जा सकें।

NTPC World Environment Day

इस दौरान नगर निगम, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अभियंताओं ने अपने नियमित शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी एकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!