पुसौर पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

0
IMG-20260628-WA1095

35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार; रनभांठा में लगातार 5 जगह रेड

रायगढ़। जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। ग्राम रनभांठा में एक के बाद एक पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 27 जून 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने ग्राम रनभांठा में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर विशेष अभियान चलाया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम रनभांठा के नया तालाब क्षेत्र में लगातार दबिश दी। पहली कार्रवाई में पुलिस ने खीर प्रसाद खुंटे (34 वर्ष) निवासी टपरदा के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

NTPC World Environment Day

दूसरी कार्रवाई में कार्तिक राम जांगड़े (54 वर्ष) निवासी टपरदा के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके बाद तीसरी रेड में जय कुमार अनंत (27 वर्ष) निवासी रनभांठा से 7 लीटर, चौथी कार्रवाई में लम्बोदर सिदार (26 वर्ष) से 8 लीटर तथा पांचवीं कार्रवाई में घासीदास अनंत (22 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री का कारोबार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरी शराब जब्त कर सीलबंद कर ली।

पांचों छापेमार कार्रवाई में कुल 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में पृथक-पृथक मामले दर्ज कर धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, डोल नारायण साव, चन्द्रहास नायक, श्याम दास महंत, आरक्षक रामचरण खाण्डेकर, दिलीप सिदार, ठंडाराम गुप्ता सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!