ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई, 7 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

0
Screenshot_20260629_072517

लैलूंगा पुलिस ने बोलेरो पिकअप जब्त की, चालक जंगल के रास्ते फरार

रायगढ़। जिले में गौवंशों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 गौवंशों को बूचड़खाने पहुंचने से पहले सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है, जबकि चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़ जंगल के रास्ते फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में गौवंश तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 27 जून 2026 को थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप (क्रमांक JH-01-FL-9697) में गौवंशों को अवैध और अमानवीय तरीके से भरकर झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पुलिस टीम के साथ सोनाजोरी-बरदरहा जंगल मार्ग पर नाकेबंदी कर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने जैसे ही वाहन रोकने का प्रयास किया, चालक मौके पर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। आसपास सघन तलाशी के बावजूद आरोपी का पता नहीं चल सका।

NTPC World Environment Day

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को बेहद अमानवीय परिस्थितियों में 05 गाय और 02 बछुआ, कुल 07 गौवंश ठूंसकर भरे हुए मिले। सभी पशु भूखे-प्यासे और असहाय अवस्था में पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया।

गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के 07 गौवंश तथा करीब 3 लाख रुपये मूल्य की बोलेरो पिकअप जब्त की। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 3 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 208/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक एडमोन खेस, नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा और अभय मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गौ तस्करों को एसएसपी की चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि गौवंशों की अवैध तस्करी और उनके साथ क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के माध्यम से ऐसे अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और जिले की सीमाओं पर निगरानी आगे भी और सख्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!