भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

0
IMG-20260628-WA1102

ग्राम किरीतमाल में एक साथ दो जगह छापेमारी, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। ग्राम किरीतमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जून 2026 को थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम किरीतमाल में सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमार कार्रवाई की।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई ग्राम किरीतमाल निवासी नुकसाना सिदार के घर के पीछे स्थित बाड़ी में की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ शराब पीने वाले लोग मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान आरोपी नुकसाना सिदार (30 वर्ष), पति फूलसाय सिदार के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेनों में रखी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,000 रुपये आंकी गई।

NTPC World Environment Day

इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में ग्राम किरीतमाल स्थित रथबाई भारद्वाज के घर दबिश दी। यहां भी पुलिस की मौजूदगी देखते ही कुछ लोग मौके से भाग निकले। तलाशी के दौरान आरोपी रथबाई भारद्वाज (50 वर्ष), पति स्वर्गीय रेशमलाल भारद्वाज के कब्जे से एक जरीकेन और एक प्लास्टिक बोतल में रखी 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 700 रुपये बताई गई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर सीलबंद किया तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,700 रुपये है, जब्त की गई। इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नाग, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, संजय तिर्की, आरक्षक गोवर्धन प्रसाद सिदार, संतोष जायसवाल तथा महिला आरक्षक कलिस्ता कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की सख्त नजर

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!