जिला मीडिया प्रभारी के रूप में नवनीत शुक्ला की पुनर्नियुक्ति, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

0
IMG-20260729-WA1699

मुंगेली । पार्टी ने संगठन और मीडिया के क्षेत्र में पूर्व में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए नवनीत शुक्ला को एक बार फिर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और प्रभावी कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद नवनीत शुक्ला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

इधर, नव-नियुक्त अन्य प्रभारियों ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर एकजुट होकर कार्य करेंगे।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!